Top News

जे पी यू में मार्कशीट, रिजल्ट और रजिस्ट्रेशन की गड़बड़ियों को खत्म करने की मांग को लेकर छात्र आंदोलन हुआ तेज

जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आंदोलन करते छात्र
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में मार्कशीट, रिजल्ट और रजिस्ट्रेशन की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं और विश्वविद्यालय प्रशासन की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आइसा के नेतृत्व में छात्रों ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मार्कशीट में गड़बड़ी, रिजल्ट में त्रुटि और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं के कारण छात्रों को बार-बार विश्वविद्यालय और कॉलेजों का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हो रहा है।

इसके साथ ही 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता और 68 क्रेडिट पॉइंट की अनिवार्यता ने भी बड़ी संख्या में छात्रों के सामने गंभीर शैक्षणिक संकट खड़ा कर दिया है। छात्रों का सवाल है कि उच्च शिक्षा को आसान और सुलभ बनाने के बजाय ऐसे नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं, जिनसे बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई से वंचित होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं।
आइसा की प्रमुख मांगो में
 मार्कशीट में हुई सभी गड़बड़ियों को तत्काल ठीक करना,रिजल्ट की त्रुटियों को दूर कर संशोधित रिजल्ट जल्द जारी करना,
 रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी समस्याओं का तत्काल समाधान करना, 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता को खत्म करना एवं अन्य शामिल है। ।
आइसा ने कहा कि छात्रों की इन समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को लगातार अवगत कराया गया है, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण अब छात्र आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post